Connect with us

मिर्ज़ापुर

भैरो नेत्र चिकित्सालय की बदहाल व्यवस्था पर उठे सवाल

Published

on

Loading...
Loading...

ओटी शुरू न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी, एडी के निर्देशों का भी नहीं हुआ पालन

मिर्जापुर। भैरो नेत्र चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल को करीब पांच माह पूर्व स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के अधीन सौंप दिया गया था, लेकिन अब तक यहां कई जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू नहीं हो सकी हैं।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर (ओटी) शुरू नहीं होने पर जिलाधिकारी ने पूर्व में समीक्षा बैठक के दौरान नाराजगी जताते हुए इसे तत्काल संचालित करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, एक माह बीत जाने के बाद भी ओटी का संचालन शुरू नहीं हो सका है।

बताया जा रहा है कि पूर्व में अपर निदेशक (एडी) के निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में सुरक्षा के लिए जाल और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इन निर्देशों का भी अब तक पालन नहीं किया गया है।

इसके अलावा अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर अन्य शिकायतें भी सामने आई हैं। आरोप है कि एक दिन सफाईकर्मी (स्वीपर) से ही मरीज की पर्ची कटवाई गई, जो निर्धारित व्यवस्था के विपरीत है। वहीं पर्ची काउंटर पर तैनात कर्मचारियों के अक्सर अनुपस्थित रहने की शिकायत भी की गई है।

Advertisement

इन मामलों की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार, ओटी का संचालन शुरू कराने तथा उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page