Connect with us

गाजीपुर

भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, बाजारों में पसरा सन्नाटा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के भांवरकोल क्षेत्र में मंगलवार को प्रचंड गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। सूरज की तपिश इतनी तीव्र रही कि आम लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहने को मजबूर हो गए। सुबह 9 बजे से ही धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया और जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी की तीव्रता भी बढ़ती गई।

गांव की गलियों से लेकर मुख्य सड़कों, बाजारों और चौराहों तक सन्नाटा पसरा रहा। जहां सामान्य दिनों में चहल-पहल और रौनक नजर आती थी, वहीं सोमवार को तपिश के चलते लोग बाहर निकलने से परहेज करते दिखे। मजबूरी में यदि किसी को बाहर जाना भी पड़ा तो वह सिर और चेहरा ढककर ही निकला, मानो धूप में चेहरा झुलस जाएगा।

इधर, बिजली की आंख-मिचौली ने भी लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया। दोपहर के समय, जब गर्मी चरम पर थी, बिजली कटौती से राहत की आस भी टूटती नजर आई। पंखे बंद और इनवर्टर जवाब देते दिखे। लोग घरों और दुकानों में पसीने से तर-बतर होते रहे।

बाजारों में भी गर्मी का असर साफ नजर आया। दुकानदार शटर आधा खोलकर भीतर बैठे रहे और ग्राहकों की संख्या बहुत कम रही। लोग पानी खूब पी रहे हैं, लेकिन फिर भी प्यास नहीं बुझ रही है। ठंडा पानी भी बोतल से निकलते ही गर्म हो जा रहा है।

Advertisement

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बढ़ रही तपिश ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page