Connect with us

वाराणसी

भावना किशोर की गिरफ्तारी मीडिया की स्वतंत्रता का हनन:उपज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) वाराणसी इकाई के जिलाध्यक्ष विनोद बागी ने कहा कि पत्रकार भावना किशोर की गिरफ्तारी की “उपज” वाराणसी इकाई कड़ी निन्दा करता है। भावना किशोर की गिरफ्तारी मीडिया की स्वतंत्रता का हनन है। उपज ने मामले में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय से हस्तक्षेप करने के साथ निष्पक्ष जांच की मांग की है।
गौरतलब है कि ऑपरेशन शीशमहल’ के खुलासे के बाद एक न्यूज चैनल की पत्रकार भावना किशोर को पंजाब में 5 मई को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने जिस तरह से उन्हें गिरफ्तार किया, वही सवालों के घेरे में है। पुलिस का कहना है कि भावना की गाड़ी से एक महिला को चोट लगी है मामला एससी/एसटी एक्ट में दर्ज किया है।
जब कि गाड़ी एक ड्राइवर चला रहा था ।
उपज ने हरियाणा और पंजाब उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।जिससे सुश्री किशोर को अंतरिम जमानत मिल गई है। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट “उपज” के जिला महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक पत्रकार संगठन अलग अलग भटकते रहेंगे,तब तक उनका हर कोई शोषण करने की हिमाकत करता रहेगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित और पत्रकार हित के लिए सभी संगठन संगठित होकर एक कड़ी के रूप में तन मन और धन से कार्य करे। तभी पूरे देश एवं प्रदेश में एक पत्रकार निर्भय और निडर होकर स्वच्छ पत्रकारिता कर सकेगा। आज की बैठक में जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, उपाध्याय डॉ अरविंद कुमार सिंह, जिला मंत्री सुमित कुमार एवं अन्य ने भी अपने विचार प्रकट किए। आज इस मौके पर संगठन के सभी पदाधिकारी गण एवं सदस्य उपस्थित थे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page