Connect with us

वाराणसी

भारत विकास परिषद “काशी” द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

भारत विकास परिषद काशी शाखा द्वारा शुक्रवार को भदैनी स्थित आदर्श शिक्षा मंदिर में “राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता 2022” का आयोजन किया गया। जिसमें 12 से अधिक विद्यालयों ने सहभागिता की।

Loading...

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के बाद वंदे मातरम से हुआ। जिसके बाद आयोजित हुई प्रतियोगिता में 12 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की और राष्ट्रीय गीत गाया।
इस प्रतियोगिता में इंटरनेशनल स्कूल नगवा ने प्रथम स्थान सनबीम एकेडमी ने द्वितीय स्थान व गणेश शिशु सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि प्रांतीय महासचिव रवि जायसवाल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। शाखा के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने विजयी एवं प्रतिभागी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संयोजन आनंद अग्रवाल एवं नीलम गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर हिमांशु पसरिचा, नीरजा अग्रवाल, राकेश मल्होत्रा, विजय कपूर का विशेष सहयोग रहाl

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page