गाजीपुर
भाजपा मंडल जखनिया की मासिक बैठक में जून माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
पर्यावरण दिवस से लेकर योग दिवस तक होंगे विविध कार्यक्रम
जखनिया (गाजीपुर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल जखनिया प्रथम की मासिक बैठक ग्राम सचिवालय सर्किट हाउस मंदरा में आयोजित की गई। बैठक में जून महीने में पार्टी द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी संतोष चौहान ने कहा कि पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों को मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाएगा।

5 जून से शुरू होंगे कार्यक्रम
बैठक में बताया गया कि 5 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर बूथ पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया जाएगा।
इसके बाद 8 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। 14 जून से 16 जून तक जल कल्याण शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
16 जून से 17 जून तक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित होगा। वहीं 17 जून से 20 जून तक सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा तथा 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को बूथ स्तर तक सुना जाएगा।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि पार्टी 24 घंटे, 365 दिन जनकल्याण के कार्यों में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि 2027 में पुनः उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के संकल्प के साथ कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।
बैठक में रहे प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित
बैठक में जिला कार्य समिति सदस्य उमाशंकर यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता दयाशंकर सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, दशरथ चौहान, प्रशांत सिंह, राम रतन कुशवाहा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि झुन्ना सिंह, अरविंद चौहान, नलनीश सिंह, संदीप जायसवाल, मुन्ना सिंह, सत्येंद्र पासवान, लक्ष्मण चौहान, शंभूनाथ त्रिपाठी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पंकज सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने की।
