Connect with us

गाजीपुर

भाजपा ने जन चौपाल के जरिए गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, लोगों से किया सीधा संवाद

Published

on

Loading...
Loading...

जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क, योजनाओं से वंचित पात्रों को लाभ दिलाने का भरोसा

गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संकठा प्रसाद मिश्र ने शनिवार को जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के सदर पूर्वी मंडल अंतर्गत प्यारेपुर राजभर बस्ती एवं परवां गांव के अनुसूचित जाति मोहल्ले में जन चौपाल और घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी गई तथा योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

जन चौपाल को संबोधित करते हुए संकठा प्रसाद मिश्र ने कहा कि जनता को ऐसा सांसद और विधायक चुनना चाहिए, जो बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग की समस्याओं और जरूरतों के प्रति जिम्मेदारी से खड़ा रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। जन चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

जिला मंत्री सुरेश बिंद ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Advertisement

जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने कहा कि जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य केवल सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि जनता के सुझावों और अपेक्षाओं को जानकर उन्हें शासन तक पहुंचाना भी है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की पारदर्शी एवं भ्रष्टाचारमुक्त कार्यशैली से लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार भारती ने की, जबकि संचालन मंडल अध्यक्ष संतोष प्रजापति ने किया। इस अवसर पर पंकज राय, भरथ कुशवाहा, वीर बहादुर राजभर, सुनील यादव, अमित कुमार, सुनील पाठक, मनोज कुमार भारती, गिरीश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page