Connect with us

गाजीपुर

छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी और जेवरात समेत लाखों की चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

तीन थान आभूषण, 30 हजार रुपये नकद व कीमती सामान लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

नंदगंज (गाजीपुर)।थाना क्षेत्र के नैसारा गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए छत के रास्ते अंदर प्रवेश कर लाखों रुपये की नकदी, जेवरात और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित राकेश पांडेय, पुत्र भीम पांडेय, ने बताया कि रात में चोर छत के रास्ते घर में घुस गए और बक्सा, अटैची तथा दो बैग लेकर फरार हो गए। भोर करीब तीन बजे नींद खुलने पर घर का दरवाजा खुला मिला। जांच करने पर चोरी की जानकारी हुई।

पीड़ित के अनुसार, चोर बक्से में रखे करीब तीन थान आभूषण, 30 हजार रुपये नकद, कपड़े और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। बाद में बक्सा घर से कुछ दूरी पर सिवान में मिला, लेकिन उसमें रखा नकद, गहने और अन्य मूल्यवान सामान गायब था। उन्होंने चोरी से एक लाख रुपये से अधिक के नुकसान का दावा किया है।

Advertisement

घटना की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। चोरी की वारदात से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।

थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page