Connect with us

सियासत

भाजपा के पहले और बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे सुवेंदु अधिकारी

Published

on

Loading...
Loading...

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होगा, क्योंकि भाजपा के पहले और राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी आज शपथ लेंगे। इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में शुक्रवार को घोषणा की कि सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 207 सीटें जीती हैं। अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्यों की बैठक यहां की गई है। उस बैठक में बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने मुझे और मोहन चरण माझी जी को केंद्र की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में भेजा था।”

उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई है। लगभग आठ प्रस्ताव और समर्थन प्राप्त हुए हैं और सभी प्रस्ताव और समर्थन एक ही नाम के मिले हैं। दूसरे नाम के लिए भी समय दिया गया लेकिन दूसरा नाम नहीं आया। उन्होंने कहा कि मैं केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में सुवेंदु अधिकारी जी को पश्चिम बंगाल विधान मंडल दल के नेता रूप में निर्वाचित घोषित करता हूं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के किले को ढहाते हुए सत्ता तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की है। सुवेंदु अधिकारी को साल 2020 तक मुख्यमंत्री Mamata Banerjee का नंबर दो माना जाता था, लेकिन पार्टी में अभिषेक बनर्जी के बढ़ते प्रभाव ने उन्हें धीरे-धीरे हाशिए पर पहुंचा दिया था। इसके बाद 2021 के चुनाव के ठीक पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।

Advertisement

मुख्यमंत्री के तौर पर क्या होगा एजेंडा

बंगाल के अगले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। 9 मई 2026 को सुबह 11 बजे कोलकाता के प्रसिद्ध Brigade Parade Ground में सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बीजेपी सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कई वादे किए हैं और सरकार बनते ही सुवेंदु अधिकारी के एजेंडे में कई खास चीजें होंगी।

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के नाम पर ही क्यों लगी मुहर

भाजपा ने पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगा दी है। सुवेंदु अधिकारी 9 मई को सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सुवेंदु के नाम पर ही भाजपा ने मुहर क्यों लगाई।

Advertisement

सुवेंदु के राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से उसी समय हो गई थी जब वह कांथी स्थित पीके कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे। वर्ष 1989 में वह कांग्रेस के छात्र संगठन छात्र परिषद के प्रतिनिधि चुने गए थे। सुवेंदु 36 साल की उम्र में पहली बार वर्ष 2006 में कांथी दक्षिण सीट से विधायक चुने गए थे।

पूर्व मेदिनीपुर रहा अधिकारी परिवार का गढ़

पूर्व मेदिनीपुर जिले को अधिकारी परिवार का गढ़ माना जाता है। सुवेंदु के पिता और भाई भी तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव जीतते रहे हैं।

‘अंग-बंग और कलिंग’ पर काबिज होने का सपना पूरा

Advertisement

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद भाजपा का ‘अंग-बंग और कलिंग’ (बिहार, बंगाल और ओडिशा) पर काबिज होने का पुराना सपना भी साकार हो गया है। इनमें से अंग और कलिंग पर भाजपा पहले से काबिज थी, लेकिन पहली बार बंग पर भी उसका कब्जा हुआ है। पार्टी के इस सपने को पूरा करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जैसे नेताओं के साथ बंगाल में जमीन पर उतरकर माहौल तैयार करने में सुवेंदु अधिकारी की भूमिका अहम रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page