Connect with us

वाराणसी

‘भगवान राम पर विवादित बयान देने वालों को ईलाज की आवश्यकता’ काशी में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने राम मंदिर को लेकर कही बड़ी बात

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भगवान राम पर अपमानजनक बयान देने वाले पहले अपने दिमाग का इलाज कराएं। उन्हें किसी अच्छे डॉक्टर की आवश्यकता है। उक्त बातें गुरुवार शाम काशी पहुंची भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कही। अक्षरा सिंह वाराणसी में सद्गुरु रितेश्वर महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंची थी। उन्होंने सद्गुरु के पांव छूकर आशीर्वाद लिए और भगवान राम पर आधारित कर्णप्रिय गीत भी गुनगुनाया। इसके बाद अक्षरा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो लोग भगवान राम पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं, वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उन्हें इलाज की आवश्यकता है। भगवान राम हम सभी के आराध्य हैं। 500 वर्षों की तपस्या के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं। ऐसे में 22 जनवरी को उत्सव ऐतिहासिक होने वाला है। 22 जनवरी को राम मंदिर जाने के सवाल पर अक्षरा ने कहा कि उस दिन बहुत लोग उत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या आ रहे हैं। ऐसे में असंभव है कि वह उस दिन वहां पर जाएं क्योंकि भीड़ काफी ज्यादा होने वाली है। 22 जनवरी के बाद या उससे पहले अक्षरा रामलला का आशीर्वाद लेने जा सकती हैं।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page