Connect with us

वाराणसी

छात्र-छात्राओं में स्मार्टफोन वितरित

Published

on

Loading...
Loading...

स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हुए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभा कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने जिलाधिकारी एस राजलिंगम की उपस्थिति में स्नातक कर रहे काशी हिन्दू विश्वविद्यालय तथा सनबीम वरुणा के छात्र छात्राओं में स्मार्ट फोन वितरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से स्मार्ट फोन वितरित किया गया है जिससे वे टेक्नोलॉजी और प्रतिस्पर्धा के युग में किसी से पीछे न रहें।

Loading...

उन्होंने कहा कि, स्वामी विवेकानंद के विचार ने “उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाती” से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। आपको जो स्मार्ट फोन मिला है उससे पढ़ाई-लिखाई ही करियेगा तभी आप लक्ष्य को हासिल कर पायेंगे। अगर उसका दुरूपयोग करेंगे तो लक्ष्य से भटक सकते हैं। इसी सम्बोधन के साथ ही उन्होंने युवाओं को शुभकामना भी दीं। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल भी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर आयोजित हुआ जिसका सजीव प्रसारण लखनऊ से किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page