Connect with us

वाराणसी

बीएचयू एसएसबी के कैथ लैब कॉम्प्लेक्स में हृदय रोगियों को संक्रमण का खतरा, कुलपति-निदेशक को लिखा पत्र

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के शताब्दी सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) में हृदय रोग विभाग के मरीजों को कैथ लैब कॉम्प्लेक्स में भर्ती किया जा रहा है, जहां हृदय रोगियों की सर्जरी की जाती है। इस पर पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. ओमशंकर ने सवाल उठाते हुए कुलपति और निदेशक को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने इसे मरीजों के हित के खिलाफ बताया है। पत्र की एक प्रति चिकित्सा अधीक्षक को भी सौंपी गई है।

प्रो. ओमशंकर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चिकित्सा अधीक्षक के आदेश के बाद कैथ लैब ऑपरेशन थिएटर के बेड का गलत उपयोग मरीजों की भर्ती के लिए किया जा रहा है, जिससे हृदय रोगियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

Loading...

उन्होंने बताया कि पहले विभाग को आवंटित 90 बेड में से 49 बेड हटा दिए गए, जिसके बाद बेड की कमी को छिपाने के उद्देश्य से कैथ लैब में उपलब्ध बेड पर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इस स्थिति में जब कैथ लैब ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन के पूर्व और बाद में मरीजों को रखा जाता है तो वहां भर्ती करना जोखिम भरा हो सकता है। यह न केवल हृदय रोग विभाग की साख को प्रभावित कर रहा है, बल्कि मरीजों के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है। उन्होंने कुलपति से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और उचित कार्रवाई की मांग की है।

आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एस.एन. संखवार ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रो. ओमशंकर द्वारा उठाए गए मुद्दों के आधार पर विभागाध्यक्ष से जानकारी ली जाएगी, और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास जारी रहेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page