Connect with us

वाराणसी

एसयूवी सवार ने युवक को मारा धक्का, मारपीट कर फरार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शिवपुर के सुद्धीपुर मोड़ पर बीती रात एक तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया, जिसके बाद वाहन में सवार चार-पांच लोग बाहर निकले और उसे बुरी तरह पीट दिया। वे युवक को बेहोशी की हालत में डिवाइडर के पास छोड़कर मौके से फरार हो गए।

Loading...

घटना के बाद शिवपुर थाने में पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिलट बाजार निवासी सीमा सोनकर ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा बिक्की सोनकर घर लौट रहा था तभी सुद्धीपुर मोड़ के पास यह हादसा हुआ और टक्कर मारने के बाद कुछ लोगों ने उसे बेरहमी से मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page