Connect with us

चन्दौली

बिन्देश्वरी प्रसाद पांडेय ने संभाली सदर कोतवाली की कमान

Published

on

Loading...
Loading...

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, गश्त बढ़ाने के निर्देश

चंदौली (जयदेश)। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने विगत दिनों सदर प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह को कार्य में लापरवाही पर लाइन हाजिर कर दिया था। तत्पश्चात बिन्देश्वरी प्रसाद पांडेय को सदर कोतवाली का प्रभार सौंपा। एसपी द्वारा समय-समय पर जनपद में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित लोगों को निर्देशित किया जा रहा है। शनिवार को नवागत प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वरी प्रसाद पांडेय ने सदर कोतवाली पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया।

Loading...

बिन्देश्वरी प्रसाद पांडेय ने कहा कि उच्चाधिकारियों के मंशानुरूप कार्य करना हमारी प्राथमिकता रही है। अपराधियों व तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाएगा। थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादियों की बात को गंभीरतापूर्वक सुनकर निस्तारण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है। बाजार में गश्त बढ़ाने के साथ ही स्कूल, कालेज व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिसकर्मी भ्रमणशील रहकर महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा करेंगे। उन्होंने सहकर्मियों को निर्देश दिया कि थाने पर आने वाले फरियादियों, महिलाओं व बालिकाओं की समस्या का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाए। साथ ही फरियादियों के साथ विनम्र व मित्रवत व्यवहार किया जाए। कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page