Connect with us

चन्दौली

बुलडोजर पहुंचते ही दुकानदारों ने खुद हटाया अतिक्रमण

Published

on

Loading...
Loading...

पीडीडीयू नगर (चंदौली)। नगर क्षेत्र में गुरुवार को प्रशासन की सख्ती का असर स्पष्ट रूप से देखने को मिला। बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम को देखते ही कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानों के सामने किया गया अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।

कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद रखीं। एसडीएम अनुपम मिश्रा के कड़े रुख और संभावित कार्रवाई के संकेत से व्यापारियों में भय का माहौल बना रहा।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव मोहन सक्सेना तथा क्षेत्राधिकारी अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सब्जी मंडी की दक्षिण पटरी से शुरू की गई, जहां किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया।

इसी क्रम में बुलडोजर कोतवाली परिसर तक पहुंच चुका था और संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती रही, जबकि कुछ दुकानदारों ने विरोध के तौर पर अपनी दुकानें बंद रखीं।

प्रशासन का कहना है कि संबंधित भूमि सरकारी है और प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए इसे खाली कराना आवश्यक है। दूसरी ओर, व्यापारी वर्ग विकास कार्यों का समर्थन तो कर रहा है, लेकिन अपनी आजीविका को लेकर चिंतित भी नजर आ रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page