Connect with us

गाजीपुर

बहरियाबाद में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

सुभाष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में लगाए गए छायादार और फलदार पौधे

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बोले— वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे बड़ा माध्यम

बहरियाबाद (गाजीपुर)। प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न सहकारी संस्थानों, विद्यालयों और ग्राम पंचायतों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में कस्बा स्थित सुभाष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में गणमान्य नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने कहा कि वृक्षारोपण एक पुनीत एवं जनकल्याणकारी कार्य है। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण, बढ़ते प्रदूषण, वैश्विक तापमान, मानसून की अनियमितता तथा प्राकृतिक असंतुलन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना आवश्यक है। उन्होंने सभी लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रबंधक अजय सहाय, प्रधानाचार्य रामप्रकाश राम, बदरुद्दीन शास्त्री, रामाश्रय मिश्र, उपेन्द्र सिंह, विपुल सिंह सहित शिक्षक, अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page