Connect with us

अपराध

बच्चे का हत्यारोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – धर्मेंद्र सिंह धर्मा, (ब्यूरो चीफ, मुंबई)

भिवंडी। छह वर्षीय एक बच्चे की हत्या करने के मामले में एक भिवंडी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। नारपोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भरत कामत ने बताया कि सुधीर विष्णु पवार (6 वर्ष) की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में कन्नड जिला (संभाजीनगर) से आरोपी अमोल चव्हाण (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।

Loading...

हाइवे दिवे स्थित ओमसाई राम बिल्डिंग में रहने वाले सुधीर पवार को उसके रिश्तेदार 21 जुलाई को इलाज के लिए ठाणे के कलवा सरकारी अस्पताल ले आए थे। चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद कलवा पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया। जैसे ही पता चला कि बच्चे की मौत गला घोंटने से हुई है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भरत कामत, सहायक पुलिस निरीक्षक विजय मोरे की टीम ने जांच शुरू की।

नारपोली पुलिस स्टेशन में भी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि 21 जुलाई को आरोपी अमोल चव्हाण ने सुधीर की बड़ी बहन चंपा के साथ छेड़छाड़ की और मारपीट की थी। सुधीर ने घटना की जानकारी माता-पिता को देने की बात कही थी। आरोपी अमोल चव्हाण ने छत पर ले जाकर उसका गला घोंट दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page