Connect with us

अपराध

एक्स्प्रेस ट्रेनों से मोबाइल और नकदी-गहने चुराने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ एके फारूकी (भदोही संवाददाता)

भदोही। मसूरी व पंजाब मेल एक्सप्रेस ट्रेनों से 13 मोबाइलों सहित गहने व नकदी चुराने वाले दो सगे भाइयों को जीआरपी व आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी भोला व अजूबा भदोही जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। चोरों के पास से करीब 2.38 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने ये सामान चार जुलाई से 24 जुलाई के बीच ट्रेनों से चुराया। गिरफ्तार दोनों सगे भाइयों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वे मुरादाबाद से गजरौला एवं नजीबाबाद के बीच ट्रेनों में घटनाओं को अंजाम देते थे। किसी भी स्टेशन से ट्रेन में चढ़ जाते थे और रात में दो से सुबह चार बजे के बीच सोते हुए यात्रियों का सामान चोरी करते थे।

आरपीएफ के कमांडेंट शानमुग वडिवेल एस ने बताया कि भोला के पास से 1.05 लाख के सात मोबाइल, 35 हजार रुपये कीमत की चेन व 4210 रुपये नकद मिले, जबकि अजूबा के पास से 90 हजार रुपये के छह मोबाइल व 3860 रुपये नकद बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page