Connect with us

भदोही

बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

परिवार के बाहर रहने का उठाया फायदा, लाखों की चोरी की आशंका

मकान मालिक के लौटने पर होगा नुकसान का सही आकलन

बाबूसराय (भदोही)। औराई थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में शनिवार रात चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए मेन गेट सहित घर के भीतर लगे तीन तालों को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गांव में चोरी की घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

ससुराल गए थे परिवार के सदस्य

जानकारी के अनुसार, नारायणपुर निवासी दीपक कुमार अपने परिवार के साथ बिहार के औरंगाबाद जिले स्थित ससुराल बीमार सास का हालचाल लेने गए हुए थे। घर सूना होने का फायदा उठाकर चोर मकान में घुस गए और मेन गेट सहित अंदर लगे तीन तालों को तोड़कर कीमती सामान समेट ले गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बाबूसराय चौकी प्रभारी अजय ओझा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं होने के कारण पुलिस ने मेन गेट पर नया ताला लगवाकर मकान को सुरक्षित बंद करा दिया।

Advertisement

मकान मालिक के आने के बाद होगी पुष्टि

चौकी प्रभारी अजय ओझा ने बताया कि चोरी की घटना हुई है और पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। मकान मालिक के लौटने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कितनी नकदी और कौन-कौन से सामान की चोरी हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाने में लगी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page