भदोही
फर्जी सर्टिफिकेट गिरोह का भंडाफोड़, अंतरजनपदीय आरोपी झांसी से गिरफ्तार
एमबीबीएस दाखिले में कूट रचित प्रमाण पत्र का मामला
भदोही। थाना ज्ञानपुर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र बनाकर मेडिकल (एमबीबीएस) में प्रवेश दिलाने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के एक वांछित आरोपी को झांसी से गिरफ्तार किया है।
संगठित गिरोह द्वारा बड़े पैमाने पर ठगी का खुलासा
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह कूटरचित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र तैयार कर उनके आधार पर मेडिकल और अन्य सरकारी कोर्सों में दाखिला दिलाने का काम करता था। इससे पहले भी इस गिरोह के कई सदस्य गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुरेशचंद पुत्र स्व. मुन्नर राम, निवासी अशोक वैली कॉलोनी, थाना नवाबाद, जिला झांसी (उम्र लगभग 65 वर्ष) के रूप में हुई है।
जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि गिरोह संगठित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर विभिन्न शैक्षणिक एवं सरकारी नियुक्तियों में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिलाता था। इससे पहले भी इसी नेटवर्क के माध्यम से पुलिस भर्ती 2023 में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर चयन कराने का मामला सामने आ चुका है।
पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पूर्व में भी गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वर्तमान में आगे की विवेचना जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में स्वाट/सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक राजकुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल राधेश्याम कुशवाहा, धीरेंद्र श्रीवास्तव, बृजेश सूर्यवंशी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
