Connect with us

गाजीपुर

पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

Published

on

Loading...
Loading...

करंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई

करंडा (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करंडा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे से संबंधित एक वांछित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।

मुखबिर की सूचना पर धराया गया बाल अपचारी

पुलिस के अनुसार गुरुवार को खिजिरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धरम्मरपुर पुल क्षेत्र के समीप परमेठ पुल के पास से वांछित बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया।

गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा

Advertisement

बाल अपचारी के विरुद्ध थाना करंडा में मुकदमा संख्या 88/2026 दर्ज है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 62, 74, 126(2) तथा 3/4/18 पॉक्सो एक्ट से संबंधित है।

विधिक प्रक्रिया जारी

पुलिस ने बाल अपचारी को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत अभिरक्षा में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई को खिजिरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव एवं उनकी पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वांछित अभियुक्तों एवं बाल अपचारियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page