Connect with us

भदोही

पूर्व विधायक ने जनसुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं

Published

on

Loading...
Loading...

सुरियावां में चौगुना आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे बड़ी संख्या में लोग, संबंधित अधिकारियों से फोन पर की बात

भदोही। सुरियावां में मंगलवार को चौगुना आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के लोगों ने सड़क, बिजली, राजस्व, विकास कार्यों सहित विभिन्न समस्याओं से पूर्व विधायक को अवगत कराया। रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक देरी न की जाए और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराया जाए।

जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने पूर्व विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान की उम्मीद जताई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page