Connect with us

वाराणसी

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 78 वीं जयंती शनिवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की 78 वीं जयंती शनिवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई।सर्वप्रथम मैदागिन स्तिथी राजीव गाँधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि किया गया व तत्पश्चात मैदागिन पार्टी कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए उनके जीवनी पर चर्चा हुआ।

उक्त कार्यक्रम का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से किया

Loading...

जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से कहा की स्व.राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्री बनने के बाद भारतीय राजनीति के पन्नों पर अपनी सोच और अपने सपनों को उकेरना शुरू किया था।स्व.राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्री काल में प्रशासन में सरकारी नौकरशाही में सुधार लाने और देश की अर्थव्यवस्था में उदारीकरण के लिए जोरदार प्रयास किया।राजीव गांधी जी ने देश के गरीबों के उत्थान के लिए 1 अप्रैल 1989 को जवाहर रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा आवास योजना और 10 लाख कुआं जैसी योजनाएं चालू कीं। भारत में कम्प्यूटर व संचार क्रांति के जनक के रूप में राजीव गांधी को सदैव याद किया जाएगा। रेलवे का कम्प्यूटरीकरण करके उन्होंने इस देश के सामने क्रांतिकारी परिवर्तन करके रख दिया। राजीव गांधी जी एक ऐसे प्रधानमंत्री थे, जो जनता से सीधे जुड़े थे और एक ऐसे नेता के रूप में विख्यात थे जिनकी पहुंच देश के आम आदमी के हृदय तक थी।
इस अवसर पर राजेश्वर सिंह पटेल,राघवेन्द्र चौबे,दुर्गाप्रसाद गुप्ता,फ़साहत हुसैन बाबू,डॉ राजेश गुप्ता,असलम खां,हसन मेहदी कब्बन, बहमदत्त त्रिपाठी, प्रमोद वर्मा,विपिन पाल,किशन यादव,राज जायसवाल,कृष्णा गौड़,विनोद सिंह,इम्तियाज,निक्की,राजेन्द्र मिश्रा,मंगलेश सिंह,सजय भारद्वाज,समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page