Connect with us

वाराणसी

पूर्वोत्तर रेलवे ने किया मंडल चिकित्सालय वाराणसी का गहन निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी| रेल मंत्रालय के महानिदेशक/रेलवे स्वास्थ्य सेवायें, डा0 प्रसन्ना कुमार ने शुक्रवार को कार्यकारी निदेशक/स्वास्थ्य, रेलवे बोर्ड डा0 के. श्रीधर एवं प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डा एम.के.चौधरी के साथ मंडल चिकित्सालय वाराणसी, का गहन निरीक्षण किया । निरीक्षण के उपरान्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 महेन्द्र सिंह नबियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सुनंदा चतुर्वेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा एस के बरनवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा नीरज कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा ए के सिंह समेत मंडल चिकित्सालय के चिकित्सक, अधिकारी एवं चिकित्साकर्मी उपस्थित थे ।
महानिदेशक/रेलवे स्वास्थ्य सेवायें, डा0 प्रसन्ना कुमार ने चिकित्सालय के बहिरंग प्रखण्ड के निरीक्षण के दौरान 01 जुलाई,2021 से संचालित हास्पिटल मैनेजमेंट इन्फारमेशन सिस्टम के विभिन्न पहलुओं का गहन निरीक्षण किया । इसके अतिरिक्त उन्होंने औषधि वितरण, स्थानीय क्रय, चिकित्सक कक्ष, मरीजों के परीक्षण, प्रिस्क्रीप्शन बनाने की प्रक्रिया, रजिस्ट्रेशन, पैथालाजी जांच प्रक्रिया एवं रिपोर्ट तथा रेफरल प्रक्रिया आदि को देखा तथा इनकी प्रगति की समीक्षा की। डा0 कुमार ने सम्बन्धित चिकित्सक, मरीज एवं चिकित्सालय कर्मियों से वार्ता कर आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर रेलटेल को त्वरित निदान हेतु निर्देश दिया ।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडल चिकित्सालय के इमरजेंसी,बहिरंग(ओपीड़ी), अन्तरंग विभाग के आई.सी.यू., आई.सी.सी.यू., इन्टरमीडिएट वार्ड, कोविड वक्सिनेशन यूनिट,शल्य चिकित्सा कक्ष एवं अन्य वार्डों का निरीक्षण किया एवं मरीजों का कुशल क्षेम लिया तथा उनकी चिकित्सा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया । डा0 कुमार ने मंडल चिकित्सालय के आपातकालीन वार्ड एवं मरीजों के शौचालय का निरीक्षण किया और साफ-सफाई को संतोष व्यक्त किया ।
निरीक्षण के उपरान्त मंडल चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के कक्ष में आयोजित बैठक में डा0 प्रसन्ना कुमार ने यूनियन के प्रतिनिधियों से बात कर कर्मचारियों की समस्याओं का संज्ञान लिया । उन्होंने कहा कि पूरे भारतीय रेल में हास्पिटल मैनेजमेंट इन्फारमेशन सिस्टम का पूर्वोत्तर रेलवे जैसी प्रगति सिर्फ दक्षिण मध्य रेलवे,सिकन्दराबाद में ही दिखी । उन्होंने कहा कि इस चिकित्सालय में जितने प्रकार के हास्पिटल मैनेजमेंट इन्फारमेशन सिस्टम माड्यूल लागू हैं उतने अन्य जगहों पर अभी लागू नहीं हो पायें हैं, फिर भी इसमें अभी और सुधार की आवश्यकता है, जिससे इसे यूजर फ्रेंडली बनाया जा सके।
बैठक में कार्यकारी निदेशेक/स्वास्थ्य, रेलवे बोर्ड डा0 के0 श्रीघर ने रेलवे बोर्ड के निर्देशों का अनुपालन करने में तथा इस चिकित्सालय द्वारा किये जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की । उन्होंने भारत सरकार के आयुष्मान भारत स्कीम को लागू करने का निर्देश दिया ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page