Connect with us

गोरखपुर

पुरानी रंजिश में महिला पर ईंट-पत्थरों से हमला, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading...
Loading...

दरवाजे की सफाई के दौरान हुआ विवाद, घायल महिला ने थाने में दी तहरीर

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के भवानीपुर टोला की घटना, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

हरपुर बुदहट (सहजनवा)। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम बुदहट, टोला भवानीपुर में पुरानी रंजिश को लेकर महिला पर ईंट-पत्थरों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में महिला घायल हो गई। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है, जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार भवानीपुर टोला निवासी इंद्रमति, पत्नी वीरेंद्र, गुरुवार सुबह करीब सात बजे अपने घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान पड़ोस के लोग भी अपने दरवाजे की सफाई कर रहे थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग उनके दरवाजे पर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए।

हमले में इंद्रमति के हाथ, पैर और पीठ में चोटें आईं। घटना के बाद पीड़िता ने हरपुर बुदहट थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी।

Advertisement

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page