Connect with us

चन्दौली

पीडीए परिवार को एकजुट करने का संकल्प, अमरनाथ जायसवाल ने जन पंचायत में भरी हुंकार

Published

on

Loading...
Loading...

पीडीडीयू नगर (चंदौली)। समाजवादी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा मन्नापुर, मुगलसराय में एक भव्य सभा आयोजित की गई। इस मौके पर अमरनाथ जायसवाल मोनू ने कहा कि पीडीए परिवार को एकजुट करना और सभी वर्गों को जोड़ना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेशभर में चल रहे इस कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, आदिवासी, महिलाएं और समाज के सभी वर्गों को जोड़कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना होगा।

जन पंचायत में उपस्थित गुलशेर सिद्दीकी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हमें समानता, शिक्षा और आरक्षण का अधिकार दिया, लेकिन भाजपा सरकार इस संविधान और आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है। उन्होंने अपील की कि बाबा साहब के संविधान की रक्षा के लिए अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करना आवश्यक है।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव, चंद्रशेखर यादव, परवेज अहमद जोखू, वीरेंद्र यादव, गार्गी पटेल, अजीत यादव बब्बू, सुदामा यादव, इंद्रेश यादव, सुभाष बिंद, महेंद्र यादव माही और कार्यक्रम आयोजक प्रधान रामेश्वर यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सभा में मौजूद सैकड़ों लोगों ने संकल्प लिया कि वे भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर बाबा साहब के विचारों और संविधान की रक्षा करेंगे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page