Connect with us

गोरखपुर

पाली में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का उद्घाटन, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। पाली में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के नव-निर्मित भवन का उद्घाटन बुधवार को संपन्न हुआ। उद्घाटन विधायक प्रदीप शुक्ला ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश झा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार चौधरी व सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतीश सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह यूनिट भारत सरकार की योजना के तहत सम्यक कलेक्टिव गुड फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित की गई है।

इकाई में दो आधुनिक व उच्च गुणवत्ता वाली जांच मशीनें लगाई गई हैं। नारी आरोग्यम कार्यक्रम के तहत महिलाओं की गर्भग्रीवा जांच की सुविधा शुरू की गई है। इससे सर्वाइकल कैंसर की समय पर पहचान संभव हो सकेगी। सुनेत्रम कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों की आंखों की जांच की व्यवस्था की गई है।

ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को अब स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। यह यूनिट पीएम-आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत स्थापित की गई है। 15वें वित्त आयोग की मदद से स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया गया है। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक अहम पहल मानी जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page