Connect with us

गाजीपुर

पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि: स्व. नरेंद्र मौर्य की स्मृति में हुआ भव्य कार्यक्रम

Published

on

Loading...
Loading...

जखनियां (गाजीपुर) जयदेश। क्षेत्र में मां शारदा चिल्ड्रन पब्लिक इंटर कॉलेज एवं महिला महाविद्यालय के संस्थापक श्रद्धेय स्व. नरेंद्र मौर्य की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके यशस्वी कार्यों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के वर्तमान प्रबंध निदेशक बृजेश मौर्य एवं उनके सुपुत्र सूरज मौर्य के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान गरीब एवं असहाय लोगों को भोजन वितरित किया गया तथा जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी के रूप में वस्त्र प्रदान किए गए। साथ ही संत-महात्माओं को भोजन कराकर हवन-पूजन के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत स्व. नरेंद्र मौर्य जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। दीप प्रज्वलन पूर्व एमएलसी बृज भूषण मौर्य, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुधाकर मौर्य, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रत्याशी रहे डॉ. पारस नाथ राय तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वर्तमान प्रत्याशी डॉ. रामबृक्ष सिंह यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस दौरान स्वर्गीय नरेंद्र मौर्य जी की माता नवलखिया देवी, उनकी पत्नी सविता देवी एवं वर्तमान प्रबंध निदेशक बृजेश मौर्य की पत्नी सुमन मौर्य द्वारा असहाय एवं गरीब महिलाओं को अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

Advertisement


इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रधान पद प्रत्याशी रामवध कुशवाहा, रामपुर पतारि के ग्राम प्रधान परशुराम मौर्य, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर मौर्य, गुलाब कुशवाहा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

खटिया बाबा धमनी की बारी के संत महान दीनदयाल दास एवं सुंदर दास जी ने भी उपस्थित होकर लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब महिलाओं ने वस्त्र प्राप्त कर खुशी जाहिर की, वहीं विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम रखा गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page