गाजीपुर
नंदगंज में छह घंटे से घटकर तीन घंटे हुई बिजली कटौती, उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस
नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। नंदगंज क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लंबे समय से जारी बिजली कटौती से बड़ी राहत मिली है। पहले जहां प्रतिदिन सुबह 11 बजे से सायं 5 बजे तक लगातार छह घंटे बिजली बाधित रहती थी। वहीं अब विभाग द्वारा इसमें सुधार करते हुए कटौती की अवधि घटाकर तीन घंटे कर दी गई है।
नई व्यवस्था के तहत अब सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही बिजली कटौती की जा रही है। इससे अब दोपहर के समय भी उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध हो रही है, जिससे आमजन को बढ़ती गर्मी से काफी राहत मिली है।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद विद्युत विभाग ने संज्ञान लिया और बिजली कटौती में सुधार किया। बिजली आपूर्ति में हुए इस बदलाव से क्षेत्र के लोगों में संतोष देखा जा रहा है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने राहत महसूस करते हुए बिजली कटौती की समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए अखबार के पत्रकार प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
