Connect with us

चन्दौली

परीक्षा देकर लौट रहे पिता-पुत्री घायल, आरोपी फरार

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले के बरहनी क्षेत्र में सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर भदखरी मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पिता-पुत्री घायल हो गए। बिहार प्रांत के बिंद पुरवा गांव निवासी गुड्डू बिंद (40 वर्ष) अपनी पुत्री सीमा (19 वर्ष) को मां मंशा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय से परीक्षा दिलाकर घर वापस लौट रहे थे।

शनिवार को लौटते समय भदखरी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के कारण दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौका देखकर फरार हो गया।

Loading...

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पहुंचकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार बाइक सवार की तलाश जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page