Connect with us

वाराणसी

पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के उकथी तड़वा बस्ती में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी के मायके से वापस नहीं आने के कारण युवक द्वारा यह कदम उठाने की बात सामने आ रही है।

उकथी तड़वा बस्ती निवासी सूरज रोजी-रोटी कमाने के लिए सूरत में काम करता था और कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। घटना वाली रात वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। खिड़की से देखने पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading...

बताया जा रहा है कि वह मायके गई पत्नी की विदाई कराने ससुराल गया था, लेकिन पत्नी उसके साथ वापस नहीं आई। इससे आहत होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page