Connect with us

वाराणसी

मनीष हत्याकांड मामले में आरोपियों के घरों पर चलेगा बुलडोजर!

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पिंडरा तहसील क्षेत्र में चर्चित मनीष हत्याकांड को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। तहसील प्रशासन की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अपने मकानों का निर्माण निर्धारित मानकों के विपरीत कराया है, जबकि कुछ मकान ग्राम सभा की भूमि पर भी निर्मित पाए गए हैं।

तहसीलदार कुलवंत सिंह के नेतृत्व में घमहापुर में आरोपियों के मकानों की गोपनीय जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि मनीष, आशीष, दीपक व हरिश्चंद्र रागभर का मकान नवीन परती की जमीन पर बना हुआ है। वहीं अजय राजभर ने घूर के गड्ढे के लिए आरक्षित भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिया है। जांच की पुष्टि होने के बाद बेदखली की प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही नोटिस जारी कर दी गई है।

Loading...

एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दो आरोपियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है, जबकि उनके चार शरणदाताओं को भी जेल भेज दिया गया है। घमहापुर गांव में कार से महिला को धक्का लगने के बाद हुए विवाद में मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। शासन-प्रशासन अब आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर एक्शन की तैयारी में दिखाई दे रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page