Connect with us

वाराणसी

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ और बाबा कालभैरव मंदिर में किया दर्शन-पूजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं बाबा कालभैरव मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री इसके बाद बड़ा लालपुर स्थित चांदमारी निवासी राजीव कृष्ण के आवास पर पहुंचे, जहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर उन्होंने परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

यूपी कॉलेज के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. राजीव कृष्ण के घर पर सीएम योगी

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page