Connect with us

भदोही

न्याय की मांग को लेकर छह माह की गर्भवती महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी

Published

on

Loading...
Loading...

चार घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस के आश्वासन के बाद नीचे उतरी; प्रेमी पर शादी का झांसा देकर प्रताड़ना का आरोप

भदोही। गोपीगंज थाना क्षेत्र के बिरनई गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक छह माह की गर्भवती महिला कथित रूप से न्याय की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब चार घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने तथा कार्रवाई के आश्वासन पर महिला सुरक्षित नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई।

शादी का झांसा देने का लगाया आरोप

पीड़िता प्रतिमा बिंद का आरोप है कि गांव के ही लवकुश बिंद के साथ उसका कई वर्षों से प्रेम संबंध था। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, जिससे वह गर्भवती हो गई। महिला का आरोप है कि गर्भवती होने के बाद उसने शादी का दबाव बनाया, लेकिन युवक लगातार टालमटोल करता रहा।

पुलिस में शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप

महिला का कहना है कि उसने पहले भी गोपीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लगभग तीन माह पूर्व वह थाने के सामने धरने पर भी बैठी थी। उसके अनुसार, उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर कोर्ट मैरिज कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अगले दिन आधार कार्ड न होने का हवाला देकर विवाह टाल दिया गया।

महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद प्रेमी के घर पर भी उसके साथ प्रताड़ना की गई और रहने की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। उसका कहना है कि पिछले दो दिनों से वह थाने के चक्कर लगा रही थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर उसने टावर पर चढ़ने का कदम उठाया।

Advertisement

पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद महिला पुलिस के आश्वासन पर टावर से नीचे उतर गई। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page