Connect with us

भदोही

लोकसभा में उठा भदोही में आधुनिक कारपेट म्यूजियम बनाने का मुद्दा

Published

on

Loading...
Loading...

सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने नियम-377 के तहत रखी मांग, बोले- कालीन उद्योग की वैश्विक पहचान और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

भदोही। भदोही लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने लोकसभा में नियम-377 के तहत भदोही में एक आधुनिक कारपेट म्यूजियम की स्थापना की मांग उठाई है। उनका कहना है कि इससे विश्व प्रसिद्ध भदोही कालीन उद्योग की वैश्विक पहचान और मजबूत होगी तथा पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा।

कालीन उद्योग की विरासत को मिले संरक्षण

लोकसभा में रखे गए अपने प्रस्ताव में सांसद ने कहा कि भदोही की कालीन बुनाई केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत है। हजारों कारीगर और उद्यमी इस पारंपरिक कला से जुड़े हैं, लेकिन वर्तमान में ऐसा कोई संस्थान नहीं है, जहां कालीन उद्योग के इतिहास, परंपरा और विकास को व्यवस्थित रूप से प्रदर्शित किया जा सके।

पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

डॉ. बिंद ने कहा कि भदोही, प्रयागराज और काशी के बीच स्थित होने के कारण देश-विदेश के बड़ी संख्या में पर्यटक यहां से होकर गुजरते हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दौरान भी करोड़ों श्रद्धालुओं का इस मार्ग से आवागमन हुआ। ऐसे में आधुनिक कारपेट म्यूजियम बनने से कालीन उद्योग की ब्रांडिंग को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटक भी भदोही की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा से परिचित हो सकेंगे।

संसद में उठाया मुद्दा

सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने कहा कि वह कालीन उद्योग के विकास और कारीगरों के हितों के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में उन्होंने नियम-377 के तहत संसद में यह मामला उठाते हुए केंद्र सरकार से भदोही में आधुनिक कारपेट म्यूजियम स्थापित करने की मांग की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page