Connect with us

वाराणसी

नौकरी के नाम पर दो लाख से अधिक की ठगी, फर्जी ब्रिगेडियर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चौक पुलिस ने सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.91 लाख रुपये की ठगी करने वाले 25 हजार के इनामी जालसाज पन्नू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को 39-GTC में ब्रिगेडियर बताते हुए पीड़ित को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमा दिया था।

चौक थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि पियरी निवासी आदित्य चौरासिया ने 31 जनवरी 2025 को तहरीर दी थी। पीड़ित आदित्य ने बताया कि आरोपी पन्नू सिंह से उसकी मुलाकात एक ज्वेलर्स की दुकान में हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को ब्रिगेडियर बताया और सेना में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। झांसे में आकर आदित्य ने सात बार में 2 लाख 91 हजार 600 रुपये दिए, जिसमें दो बार नकद और पांच बार पेटीएम से भुगतान किया।

आरोपी ने व्हाट्सएप पर ज्वाइनिंग लेटर भेजा। जब आदित्य 39-GTC पहुंचा तो लेटर फर्जी निकला। इस पर जब उसने पन्नू सिंह को कॉल किया तो उसने और 4 हजार रुपये मांग लिए। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सर्विलांस से आरोपी पर नजर रखनी शुरू की और उसके खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया।

पुलिस टीम ने 29 जून को उसे पटना के भूपतिपुर स्थित पटना कान्वेन्ट स्कूल के पास से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाया। यहां कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Advertisement

पुलिस का कहना है कि आरोपी पन्नू सिंह बिहार के सारन, छपरा का रहने वाला है और पहले भी इस तरह की ठगी कर चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य जालसाजों का भी पर्दाफाश किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page