Uncategorized
निधि यादव यूपी की अंडर-14 वॉलीबॉल टीम में, महाराष्ट्र में होने वाली राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व
भदोही भदोही की कक्षा आठ की छात्रा निधि यादव का स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम के लिए चयन हुआ है। वह महाराष्ट्र में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
निधि कर्मा देवी बनवारी लाल इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा हैं। जिला और मंडल स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद उनका चयन प्रदेश टीम में हुआ है। निधि के चयन से विद्यालय और जिले में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और कोच ने निधि को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि निधि नियमित अभ्यास करती है और खेल के प्रति पूरी तरह समर्पित है। उसकी मेहनत और लगन से ही उसे यह सफलता मिली है।
निधि के परिजनों ने भी खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार को गर्व है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर खेलना अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा है।
स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने निधि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी को उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन कर भदोही और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
