Connect with us

वाराणसी

नाबालिग किशोरी को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने सकुशल कराया बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चेतगंज पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से किशोरी को भी सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को राहत दी है।

पुलिस के अनुसार, 12 जून को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को सागर विश्वकर्मा निवासी औरंगाबाद, थाना लक्सा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर चेतगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Loading...

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चित्रकूट रामलीला समिति मैदान के पास स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिर के निकट से आरोपी सागर विश्वकर्मा (19) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अपहृत किशोरी को भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई चेतगंज थाना पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संपन्न की गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page