Connect with us

मनोरंजन

‘धुरंधर’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर छाने को तैयार ‘बंदर’, रिलीज डेट बदली

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। अभिनेता बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ की नई रिलीज डेट का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब 5 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पहले यह फिल्म 22 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसकी तारीख में बदलाव करते हुए इसे जून में लाने का फैसला किया है।हाल ही में ‘एनिमल’ और ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ जैसी फिल्मों के बाद बॉबी देओल अब ‘बंदर’ के जरिए दर्शकों के सामने एक नए अंदाज में नजर आने वाले हैं।

फिल्म का पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका था और अब रिलीज डेट सामने आने के बाद दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। इस फिल्म में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप कर रहे हैं, जो अपनी अलग और बोल्ड कहानी कहने की शैली के लिए जाने जाते हैं।

इससे पहले वह ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी चर्चित फिल्में दे चुके हैं। अब दर्शकों की नजर उनकी नई पेशकश ‘बंदर’ पर टिकी है।दिलचस्प बात यह है कि ‘बंदर’ की रिलीज 5 जून को तय की गई है, जबकि सुपरस्टार यश की बहुचर्चित फिल्म ‘टॉक्सिक’ 4 जून को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है।

ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला देखने को मिल सकता है। जहां ‘टॉक्सिक’ एक मेगाबजट फिल्म मानी जा रही है, वहीं ‘बंदर’ अपेक्षाकृत छोटे बजट की फिल्म है।‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा और हुमा कुरैशी जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे।

Advertisement

वहीं ‘बंदर’ में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन, सबा आजाद और नागेश भोसले भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।फिल्म की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लि

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page