Connect with us

Uncategorized

धीना पुलिस और होम गार्ड के जवानों ने गड्ढे में फंसी गाय की बचायी जान

Published

on

Loading...
Loading...

केंद्र सरकार ने गाय को राष्ट्रीय गो माता घोषित किया है, और इसके संरक्षण के लिए योगी सरकार की धीना पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया है।

शुक्रवार सुबह 9 बजे धीना थाना क्षेत्र के डिघी गाँव के पास धीना-अमड़ा पक्की रोड पर एक गड्ढे में पानी में फंसी हुई एक दुधारू गाय को पुलिस कर्मी रंजीत मधेशिया और होम गार्ड जवान उपेंद्र राय ने देखा।

Loading...

गाय छटपटा रही थी और वह गड्ढे में फंसी हुई थी। दोनों जवानों ने तुरंत ग्रामीणों की मदद से गाय को बाहर निकाला और सुरक्षित रूप से गाय के मालिक मन्नू राम को सौंप दिया।

मन्नू राम ने बताया कि उनकी गाय रात में खूंटे से निकल गई थी और वह गाय को ढूंढ रहे थे तभी वह देखे कि पुलिस कर्मी उसकी गाय को गड्ढे से बाहर निकाल रहे थे। ग्रामीणों ने भी इन जवानों की बहादुरी की सराहना की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page