Connect with us

Uncategorized

एनडीआरएफ के नेतृत्व में मॉक ड्रिल का आयोजन संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री डाला के कैंपस में बुधवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में 11वीं बटालियन एनडीआरएफ, वाराणसी की टीम ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में टीम कमांडर इंद्रदेव कुमार के नेतृत्व में 30 सदस्यों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहदेव कुमार मिश्रा ने की। उन्होंने विभिन्न विभागों को आपदा प्रबंधन में सजग और तत्पर रहने की प्रेरणा दी। जिला आपदा विशेषज्ञ पवन कुमार शुक्ल ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों को विस्तार से समझाया।

Loading...

एनडीआरएफ टीम ने गैस रिसाव, रसायनिक आपदा, अग्निकांड जैसी स्थितियों से बचाव के तरीके प्रदर्शन के माध्यम से समझाए।कार्यक्रम में पुलिस, स्वास्थ्य, सिंचाई, शिक्षा, विद्युत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page