Connect with us

वाराणसी

दिव्यांग महिलाओं को आत्मनिर्भरता की सौगात: रोहनिया विधायक ने बांटी 70 प्रोफेशनल सिलाई मशीनें

Published

on

Loading...
Loading...

प्रशिक्षण प्राप्त दिव्यांग महिलाओं को मिला रोजगार का नया अवसर, प्रमाण पत्र भी किए गए वितरित

रोहनिया (वाराणसी)। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सोमवार को अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय बहुउद्देशीय दिव्यांगजन विकास संस्थान एवं बचपन डे केयर सेंटर, खुशीपुर में निशुल्क सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने
प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी लगभग 70 दिव्यांग महिलाओं को प्रमाण पत्र के साथ प्रोफेशनल सिलाई मशीनें वितरित कीं।

यह कार्यक्रम दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, वाराणसी तथा अरविंद मफतलाल फाउंडेशन, अहमदाबाद (गुजरात) के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लाइंड पीपल्स एसोसिएशन इंडिया की प्रतिनिधि किन्नरी देसाई के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

दिव्यांग महिलाओं के लिए रोजगार और सम्मान का माध्यम बनेगी सिलाई मशीन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद प्रदान की गई सिलाई मशीनें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Advertisement

उन्होंने संस्थान में दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए प्रभारी समन्वयक रमेश सिंह के कार्यों की प्रशंसा की।

मां सरस्वती के पूजन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। संस्थान के प्रभारी एवं समन्वयक रमेश सिंह ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन अरविंद सिंह (प्रबंध निदेशक, चंद्रावती विशेष विद्यालय) ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी समन्वयक रमेश सिंह ने प्रस्तुत किया।

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Advertisement

कार्यक्रम के समापन पर विधायक डॉ. सुनील पटेल ने संस्थान परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मानस सिंह, राजकुमार वर्मा, श्यामबली पटेल, विनोद पटेल, गोविंद पटेल, डॉ. सौरभ सिंह, कमलेश कुमार, माधुरी सिंह, रंजना सिंह, प्रदीप यादव, सोनी झा, बिंदु यादव, अंशु पाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page