Connect with us

दुर्घटना

तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक को कुचला, परिवार में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। यह हादसा हरहुआ पुलिस चौकी के सामने हुआ, जहां बाबतपुर से वाराणसी की ओर जा रहे ट्रेलर ने 26 वर्षीय विशाल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया, लेकिन हरहुआ रिंग रोड चौराहे पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

मृतक की पहचान भगतुपुर निवासी विशाल के रूप में हुई, जो हरहुआ बाजार में गैस भराने जा रहा था। जैसे ही वह पीलर नंबर 51 के पास पहुंचा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे की खबर मिलते ही विशाल के परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी गुड़िया और अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और रो-रोकर बेहाल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने हरहुआ चौकी पर हंगामा किया और कई बार वाराणसी-बबतपुर फोरलेन को जाम करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

विशाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था और मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था। तीन साल पहले उसने गुड़िया से प्रेम विवाह किया था। रविवार को घर में गैस खत्म होने पर वह साइकिल से गैस भराने निकला था, लेकिन तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसकी जिंदगी छीन ली।

हरहुआ पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में गमगीन माहौल है, जबकि स्थानीय लोग तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page