Connect with us

गाजीपुर

तीन दशक से अधूरा लिंक मार्ग, ग्रामीणों में आक्रोश

Published

on

Loading...
Loading...

बरसात में कीचड़ और गड्ढों से आवागमन दुश्वार, ग्रामीणों ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

बहरियाबाद/गाजीपुर, जयदेश। ग्रामसभा चकफरीद में करीब तीन दशकों से अपेक्षित लिंक मार्ग का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। लगभग ढाई सौ मीटर लंबे इस मार्ग पर मिट्टी का कार्य कराकर छोड़ दिया गया है। बरसात के दिनों में सड़क गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे ग्रामीणों, किसानों और छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार यह लिंक मार्ग सैदपुर-चिरैयाकोट मुख्य मार्ग से निकलकर कुंजन विश्वकर्मा के मकान, बिरजू मौर्य के मकान होते हुए आराजी कस्बा स्वाद को जोड़ता है। इसी मार्ग से दो अन्य लिंक मार्ग भी निकलते हैं, जिससे बहरियाबाद चौराहा, सादात और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जनप्रतिनिधियों से मार्ग निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक खड़ंजा या इंटरलॉकिंग का कार्य नहीं कराया गया। समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई है।

Advertisement

विजेंद्र मौर्य, दूधनाथ मौर्य, रामवृक्ष मौर्य, राजेश मौर्य, कन्हैया मौर्य, बृजेश मौर्य और जमुना मौर्य समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जल्द मार्ग निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन और अनशन करने को मजबूर होंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page