Connect with us

चन्दौली

“डिजिटल मार्केटिंग से व्यापार वृद्धि की नई राह” : देव भट्टाचार्य

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र, फेज 2 के सभागार में “डिजिटल मार्केटिंग द्वारा उद्योग और व्यापार वृद्धि” पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में उद्यमियों ने डिजिटल मार्केटिंग और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की संभावनाओं पर चर्चा की।

सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए देव भट्टाचार्य ने कहा कि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र अब पूर्वांचल का सबसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बन गया है। उन्होंने बताया कि यहां के उद्यमियों के उत्पादों को पूरे प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक प्रचारित करने के लिए डिजिटल माध्यमों का सक्रिय उपयोग किया जाएगा।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह डिजिटल युग है, जहां कम बजट में वीडियो और ग्राफिक्स विज्ञापनों के जरिए उत्पाद की विशेषताओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि छोटे और मध्यम उद्यमी, जो बड़े टीवी चैनलों में विज्ञापन देने में सक्षम नहीं हैं, वे अब डिजिटल मार्केटिंग और सोशल मीडिया का उपयोग करके अपने उत्पादों को बड़े ब्रांड्स के साथ प्रतिस्पर्धा में ला सकते हैं।

वेबक्लिक्स के संस्थापक प्रवीण दुबे ने सेमिनार में बताया कि कैसे तकनीक के माध्यम से कम बजट में उत्पादों को सही उपभोक्ता तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर उत्पाद के लक्षित ग्राहक तक विज्ञापन को विशेष रणनीति के तहत पहुंचाया जाएगा।

Advertisement

शुभम सिन्हा ने बताया कि अब रामनगर के उद्यमी भी डिजिटल मार्केटिंग की मदद से अपने उत्पादों की ब्रांडिंग बड़े स्तर पर कर सकते हैं, जिससे उनके ब्रांड हर घर तक पहुंच सकेंगे।

इस अवसर पर चंद्रेश्वर जायसवाल, पंकज बिजलानी, अजय राय, त्रिभुवन सिंह, अनूप साहू, सत्यवीर साहू, संजय लखवानी, संजय सिंह, नरेन्द्र लखवानी, शरद अग्रसेन, संजीव सिंह, सुप्रिया राय, राजेश अग्रवाल, गौरव पाठक, दीपेश खंडेलवाल सहित कई प्रमुख उद्यमी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page