Connect with us

वाराणसी

डायरेक्टर नर्सिंग ने अर्बन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अर्बन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर का मंगलवार को डायरेक्टर नर्सिंग द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, नर्सिंग व्यवस्थाओं, साफ-सफाई तथा संचालित कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों की देखभाल एवं कार्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया।

डायरेक्टर नर्सिंग ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ. संतोष यादव, डॉ. मनोज दुबे, डॉ. अरुण यादव, डॉ. रश्मि उपाध्याय, डॉ. उपमा पांडेय, डॉ. प्रतिभा सिंह एवं मंडलीय शहरी सलाहकार मयंक राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page