Connect with us

वाराणसी

ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में ड्राइवर-खलासी घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सावन मास में कांवरियों के लिए प्रशासन द्वारा हाईवे का एक रूट सुरक्षित होने से हाईवे के दूसरे रूट पर एक ही सड़क पर दोनों तरफ से वाहनों की आवागमन होने के कारण आए दिन एक्सीडेंट की सिलसिला जारी है जिसके दौरान राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित हाईवे पर रविवार की भोर में लगभग 3 बजे हनुमान मंदिर के पास ओवरटेक के दौरान ट्रक तथा ट्रेलर में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें ट्रेलर सवार मकरंदगड़ी मथुरा निवासी ड्राइवर गरीब खान तथा खलासी शौकीन खान गंभीर रूप से घायल हो गए।

Loading...

इस दुर्घटना के दौरान ट्रक ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजातालाब कस्बा चौकी प्रभारी अविनाश कुमार सिंह और NHAI विभाग के हाईवे पेट्रोलिंग के कर्मचारी दिवाकर सिंह,आजाद कुमार चौहान ने एम्बुलेंस से दोनों घायलों को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया। उसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक और ट्रेलर को किनारे हटाकर सुचारू रूप से आवागमन चालू कराया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page