Connect with us

वाराणसी

काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षा 8 से 11 अगस्त तक होगी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षाएं 8 से 11 अगस्त तक हो सकती है। विश्वविद्यालय की प्रवेश सेल ने समर्थ टीम नई दिल्ली को प्रस्तावित तिथि और टाइम टेबल भेज दिया है। प्रवेश सेल समन्वयक प्रो. संजय ने बताया कि समर्थ की तरफ से हरी झंडी मिलते ही प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।

Loading...

उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम चार दिनों का बनाया गया है। हर दिन तीन पालियों में अलग-अलग विषयों की परीक्षा कराई जाएगी। काशी विद्यापीठ में इस बार कुल संचालित 65 पाठ्यक्रमों में 30 में प्रवेश परीक्षा कराई जानी है। इनमें लगभग 20 हजार छा9-छात्राएं शामिल होंगे। प्रो. संजय ने बताया कि परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page