Connect with us

गाजीपुर

जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रखे विचार

Published

on

Loading...
Loading...

एआईसीसी पर्यवेक्षक पूनम पासवान के समक्ष संगठन की मजबूती और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हुई चर्चा

जमानिया, गाजीपुर। स्थानीय एवं भदौरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को नगर स्थित एक लॉन में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने एआईसीसी सचिव एवं पर्यवेक्षक पूनम पासवान के समक्ष अपने विचार रखे।

बैठक को संबोधित करते हुए पूनम पासवान ने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा की नीतियों का जवाब देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि संगठन के चुनाव पारदर्शी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत कराए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता करने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। वहीं नसीम अख्तर ने बैठक में पहुंचे सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए आपसी एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता अरविंद मौर्य ने की। इस दौरान मनीष मरोलिया, संदीप विश्वकर्मा, जीसान, रविकांत राय, हामीद अली, चंद्रिका सिंह, राजेश गुप्ता, विनोद कुमार सिंह, हरिओम यादव, संतोष गुप्ता, जावेद खां, युसुफ, मुहम्मद सेराज, रूकसाना बेगम, श्याम नारायण कुशवाहा और जलाली सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page