Connect with us

वाराणसी

जायसवाल सभा काशी की महिला इकाई द्वारा तीज महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जायसवाल सभा काशी की महिला इकाई महिला जायसवाल सभा काशी द्वारा आज कैंटोंमेंट स्थित होटल अमाया में तीज महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया । रंग बिरंगी परिधानों में सजी महिलाओं ने नृत्य गायन का शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आस्था, शिल्पी ने नृत्य से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया वही सत्या, रिचा ,अर्चना शाही ने कजरी गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया
समारोह की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष रीता जायसवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से हमारी परंपराओं की झलक मिलती है। कार्यक्रम का संचालन नीरजा जायसवाल ने किया कार्यक्रम में संरक्षक सत्या जायसवाल रीमा जायसवाल अध्यक्ष रीता जयसवाल नीरजा जयसवाल, निधि, डॉक्टर नीलम गुप्ता, डॉक्टर लिजा चौधरी ,सोनी सुषमा, स्वाति मंडल, संगीता, अनीता, भारती रेखा, अनुप्रिया, संध्या निशा ,सुनीता ,सरिता आदि की भागीदारी रही कार्यक्रम की संयोजिका नीरजा जायसवाल एवं एवं निधि जायसवाल
रही।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page