Connect with us

भदोही

जनपद के सभी थानों में लगा थाना समाधान दिवस, 127 शिकायतें पहुंचीं

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस से संबंधित सभी 14 मामलों का मौके पर निस्तारण, राजस्व प्रकरणों के लिए गठित की गईं संयुक्त टीमें

पुलिस-राजस्व अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

ज्ञानपुर (भदोही)। शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों को त्वरित एवं प्रभावी न्याय दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कराई।

127 शिकायतें हुईं प्राप्त

थाना समाधान दिवस के दौरान जिले के विभिन्न थानों पर कुल 127 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 113 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित तथा 14 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित थीं।

पुलिस की सभी शिकायतों का मौके पर निस्तारण

पुलिस विभाग से संबंधित सभी 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं राजस्व से जुड़े मामलों के समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की आठ संयुक्त टीमें गठित की गई हैं, जो प्रकरणों की जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी।

Advertisement

संयुक्त कार्रवाई पर दिया गया जोर

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि भूमि विवाद और अन्य राजस्व संबंधी मामलों का निस्तारण पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों के माध्यम से किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े और विवादों का निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान हो सके।

गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

थाना समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page